प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 2026 विधानसभा चुनाव के लिए असम के गौरीपुर विधानसभा का पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया।
जिसके लिए अरशद अली ने कांग्रेस नेतृत्व और विशेष रूप से कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी असम श्रीमती प्रियंका वाड्रा गाँधी एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी साहब का आभार व्यक्त किया है।
अरशद अली ने कहा इस बार असम में राहुल गाँधी की मेहनत रग लायेगी और असम में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।
इस मौके पर बधाई देने वालो मे शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, वरिष्ठ पार्षद तस्लीम उद्दीन, बाबा अभय अवस्थी, हसीब अहमद, तंजि़म् उद्दीन, मो हसीन, तबरेज़ अहमद, अनूप सिंह, ज़ाहिद नेता, गुलाम वारिस, महफूज अहमद, अहमद उल्ला, इस्तियाक अहमद, नफीस कुरेशी, नौशे प्रधान, सैयद तारिक, अंजुन परवेज़, मो खालिद फिरोज जमाल आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

