प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। सांस्कृतिक चेतना शक्ति (विश्व जनचेतना ट्रस्ट, भारत) द्वारा रामनवमी उत्सव के अवसर पर आज सारस्वत सभागार, लूकरगंज में एक भव्य सांस्कृतिक उत्सव का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति चित्रांशी की अध्यक्षता एवं संरक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक चेतना शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती पूनम तिवारी एवं जिला अध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में लोक नृत्य, भजन, कविता, चित्रकला एवं नवदुर्गा वेशभूषा जैसी विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आरोही श्रीवास्तव, शगुन तिवारी, समृद्धि तिवारी, शनाया तिवारी, अंशिका सिंह, दक्षिता भट्ट, आस्था पाण्डेय, ईशानवी, ज्योति कुमारी आनंद सहित अनेक प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं देवांश तिवारी, आराध्या सिंह, पीयूषा सिंह एवं धनुष सिंह ने झाँकी के माध्यम से सांस्कृतिक भावों को सजीव किया।
ज्योति त्रिपाठी एवं पूजा संकल्प ने कविता व लेखन से सराहना प्राप्त की, जबकि अंतरा श्रीवास्तव, आशीष आर्या एवं पूर्वी कुमारी आनंद ने भजन व गायन से भक्ति रस का संचार किया। अनमोल विश्वकर्मा ने ढोलक वादन से कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया। विशेष रूप से प्रतापगढ़ (कुंडा) से आई प्रतिभागी बच्चियों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का संचालन संध्या कनौजिया, अध्यक्ष, युवा चेतना शक्ति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी और डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिलÓ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष साकिब सिद्धिकी ‘बादलÓ ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की शक्ति और समर्पण से ही ऐसे भव्य आयोजन संभव होते हैं, जो समाज में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

