प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 132 वें संस्करण को भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा सुना गया।
मन की बात के इस संस्करण में पीएम मोदी ने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए शांति, कूटनीति तथा विकास के रास्ते पर आगे बढऩे का संदेश दिया। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकमÓ की भावना को दोहराते हुए कहा कि भारत का प्रयास हमेशा कूटनीतिक समाधान खोजने का रहा है। संकट के बीच भी देश में विकास की रफ्तार बरकरार है। प्रधानमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का जिक्र करते हुए इसे भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक बताया।
भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, अनिल केसरवानी, प्रमोद सिंह, जिला महामंत्री डॉ शैलेष पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल, अजय सिंह, रेनिज विश्वास, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, आभा भारती, कंचनलता कुशवाहा, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, रामलोचन साहू, रवींद्र गांधी, अजय राय आदि कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

