खेलो इंडिया महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन
प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला वॉलीबॉल लीग का आज समापन हो गया। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन, प्रयागराज द्वारा पतंजलि ऋषिकुल स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में मदन मोहन मालवीय स्पोट्र्स स्टेडियम की टीम विजेता बनी, जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय उपविजेता रहा। कुल 16 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में मदन मोहन मालवीय स्पोट्र्स स्टेडियम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को कड़े संघर्ष में 25-21, 19-25 और 25-23 से हराया। यह मैच दुधिया रोशनी में खेला गया।
इससे पहले सेमीफाइनल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने केंद्रीय विद्यालय इफको फूलपुर को 25-21, 25-18 से पराजित किया था। वहीं, स्पोट्र्स स्टेडियम ने पतंजलि ऋषिकुल तेलियरगंज को 25-16, 25-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पतंजलि ऋषिकुल तेलियरगंज ने केंद्रीय विद्यालय इफको फूलपुर को 25-23, 25-21 से हराकर कांस्य पदक जीता।
समापन समारोह पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी जॉर्डन एच. नाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रयागराज शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायकों और आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

