प्रयागराज। प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल राउंड में क्रिकेट पैंथर्स और सलमान इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई। सदाबहार क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता प्रीतम नगर गोकुल आवास स्थित पीला पार्क में खेला जा रहा है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलीट इलेवन की टीम ने सभी विकेट खोकर मात्र 20 रन (मिंशू 8 रन, राहुल लेफ्टी 4 विकेट, अंजल यादव 3 विकेट) ही बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट पैंथर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर (सुभम 10, नितेश एक विकेट) सेमी फाइनल में जगह बनाया। मैच में बेहतरीन खेल दिखाने वाले अंजल यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मुकाबले में सभा इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 17 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलमान इलेवन की टीम 3 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। इस तरह सलमान इलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आकाश लेफ्टी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
अतुल सिंह और राजेश सिंह ने मैच में अंपायरिंग, जबकि मृणाल अरोड़ा ने स्कोरिंग व लाइव एवं पियूष श्रीवास्तव और सत्यम शुक्ला ने कमेंट्री की। थर्ड अम्पायर की भूमिका दीपक सिंह ने निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

