प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। फाफामऊ क्लब ने सेंट जॉन्स क्लब को पांच विकेट से हराकर मनीष देब स्मृति बी डिविजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में सेंट जॉन्स क्लब ने 29.4 ओवर में 119 रन (सत्य व संजय सोनकर 19-19, निकेश कुमार 17, आर्य श्रेष्ठ 16, अमित यादव 4/11, मयंक दुबे 3/33, विवेक द्विवेदी 2/09) बनाए। जवाब में फाफामऊ क्लब ने 23.2 ओवर में पांच विकेट पर 123 रन (अंकित मिश्रा 45, युवराज सिंह 24 नाबाद, शौर्य प्रताप सिंह 18, दिवाकर यादव 3/20, आर्य श्रेष्ठ 2/13) बना लिए। मैच में मोहम्मद आरिफ व अरुण कुमार ने अंपायरिंग एवं मोहम्मद सैफ ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

