प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। रोटरी के जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता माह के अंतर्गत रोटरी प्लैटिनम द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। क्लब ने एक बालिका अनाथालय में अत्यंत जर्जर एवं खराब स्थिति में पड़े शौचालय का सफलतापूर्वक नवीनीकरण कराया, जो पिछले कई महीनों से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ था।
इस परियोजना को मात्र 10 दिनों के भीतर पूर्ण किया गया। नवीनीकरण के पश्चात यह शौचालय अब एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पूर्णत: उपयोगी सुविधा में परिवर्तित हो चुका है, जिससे अनाथालय में रहने वाली बालिकाओं एवं महिला स्टाफ को बेहतर स्वच्छ वातावरण एवं सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य का नेतृत्व एवं प्रायोजन वरिष्ठ रोटेरियन सीए संजय तलवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।
क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक पाण्डेय ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करना भी है। यह पहल बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
क्लब के मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि यह परियोजना रोटरी के मूल सिद्धांत ‘सेवा सर्वोपरिÓ का सशक्त उदाहरण है। स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

