-परशुरामपुर सोहावल में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
अयोध्या 29 मार्च (आरएनएस)। रविवार को परशुरामपुर (दुर्गा मंदिर स्थल), सोहावल में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों का भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने संबोधित करते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और 2027 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने एवं जनपद अयोध्या की पांचो सीट सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में जितवाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2012 में समाजवादी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि प्रदेश में फिर से विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय की सरकार लाने का समय आ गया है। कार्यक्रम का संचालन राकेश यादव एवं अध्यक्षता राजेश यादव द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में सदस्य जिला पंचायत रेनू रावत, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ राजेश प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जावेद खान, आनंद सिंह (प्रधान सारंगापुर), रामचंद्र रावत (प्रधान सरायनामू), राम बचन यादव (प्रधान लखोरी), सोनू सिंह, शेखर सिंह (प्रधान रहीमपुर बदौली), बाबा रामदीन यादव, राकेश वर्मा, बंटी खान, अब्दुल कादिर, राधेश्याम रावत, कुलदीप वर्मा, अनंत राम यादव, अनिल कनौजिया अधिवक्ता अवधेश सिंह, सुधीर मिश्रा, दीपक सिंह, प्रवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव, कांति रावत (नगर अध्यक्ष), बिट्टन रावत, सुल्तान खान, विकास वर्मा, अरुण यादव, संतोष शर्मा, अभय राम चौहान, आमोद कुमार कीर्तन यादव बी डी सी, शुभम बाबू, हज़ारी लाल यादव, रानू सिंह, कल्लू नेता, जमुना यादव, रामानंद निषाद, अमन सिंह, देवानंद, तेजबली सिंह, उमाशंकर सिंह, शमशेर सिंह, बबलू खान, आयुष तिवारी, अशोक यादव, रानू सिंह, शुभम कुमार, शक्ति सिंह, अंगद सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, सरफऱाज़ खान,पप्पू यादव, राजन तिवारी, शिवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज रावत, शैलेन्द्र रावत, बब्बन सिंह, अभय सिंह, अजीज अहमद, राशिद, गुल्लुर खान, कुलदीप शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, अमरजीत मौर्या, अमित मौर्या, रघुराज, शैलेन्द्र प्रताप सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए आगामी चुनाव के लिए मजबूत एकजुटता का संकेत दिया। कार्यक्रम के सभी आयोजक बंधुओ रंजीत रावत, रामतिलक रावत, देवनारायण विश्वकर्मा, डॉक्टर स्वामीनाथ यादव, महेश शर्मा, डॉक्टर हरेंद्र श्रीवास्तव का वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने ऐतिहासिक आयोजन के लिए धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

