अयोध्या 29 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रविवार को ग्राम पंचायत कछौली में दो इंटरलॉकिंग मार्गों का लोकार्पण तथा एक अध्ययन कक्ष का शिलान्यास किया। विधायक ने पक्की सड़क से गायत्री सर्वोदय विद्यालय तक तथा सीताराम के घर से रामगुलाम मौर्या के घर तक निर्मित इंटरलॉकिंग मार्गों का लोकार्पण किया। साथ ही कन्हैया भगवान सिंह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूरे पहलवान बैसिंह में अध्ययन कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इंटरलॉकिंग मार्गों के निर्माण से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं विद्यालय में अध्ययन कक्ष बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में कपिल देव वर्मा, दिनेश वर्मा, भूपेंद्र पांडेय, देवता पटेल, अनूप वर्मा, डॉ. अविनाश सिंह, राजेश पाठक, प्रमोद, अजय सिंह, लाल साहब सिंह, भगवान बक्श सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

