अयोध्या 29 मार्च (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में रविवार को कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने तिलोदकी पुरुष छात्रावास का उद्घाटन और मशरूम उत्पादन प्रोडक्शन इकाई का जीर्णोद्धार फीता काटकर किया। विश्वविद्यालय के इंजीनियर ओमप्रकाश ने बताया कि तिलोदिक छात्रावास का निर्माण 200 छात्रों की क्षमता को देखते हुए किया गया है। इसका निर्माण मंडी परिषद द्वारा किया गया है। छात्रावास में भोजन की सुविधा भी बच्चों के लिए उपलब्ध रहेगी। छात्रावास अधीक्षक डॉ नवाज खान ने बताया कि छात्रावास में एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और बी टेक द्वितीय वर्ष के छात्र रह रहे हैं। नए छात्रावास को लेकर छात्रों में उत्साह है। वहीं दूसरी तरफ मशरूम यूनिट के जीर्णोद्धार के बाद अब यहां मशरूम का उत्पादन शुरू हो जाएगा। मशरूम के उत्पादन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जा सकेगी। किसान हो या आम आदमी सभी को यहां से मशरूम उपलब्ध हो सकेगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

