-जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 900 छात्र हुए सम्मिलित
अयोध्या 29 मार्च (आरएनएस)। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के संकल्प के साथ, Óप्राण फाउंडेशनÓ द्वारा आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में Óसारथी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026Ó का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जनपद के 900 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष छात्रवृत्ति के लिए कुल 1300 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें से आज 900 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे। जिसमें बीकापुर-भारती इंटर कॉलेज 113, तारुन- परशुराम महिला महाविद्यालय 94, हैरिंगटनगंज – आर टी एकेडमी 177, मिल्कीपुर-माँ कृपाला देवी आदर्श इंटर कॉलेज 58, अमानीगंज – महात्मा गांधी इंटर कॉलेज 140, रुदौली- एल एस डी पी पब्लिक स्कूल 135 , अयोध्या महा नगर, पूरा बाज़ार ,सोहावल, मसौधा- राजकरण इंटर कॉलेज में 116 उपस्थित रहे। प्राण फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से कक्षा 8 में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर 50 मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को संस्था की ओर से 6000 रुपये वार्षिक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपनी शिक्षा बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रख सकें। यह सराहनीय प्रयास परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के सक्रिय सहयोग से पूर्ण हुआ है। फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य वंचित वर्ग के बच्चों में शोध व उच्च शिक्षा के प्रति रुचि जगाना है। गौरतलब है कि प्राण फाउंडेशन द्वारा यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और अब तक सैकड़ों विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों, केंद्र व्यवस्थापकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

