बस्ती 29 मार्च (आरएनएस)। दुबौलिया के सेमरा मुस्तहकम ग्राम पंचायत में शनिवार की देर रात करीब 10:30 बजे दो पक्षों में कहा सुनी शुरू हो गई। देखते – देखते ही घटना ख़ूनी जंग में बदल गई। इसी दौरान एक अधेड़ को गंभीर चोटे आई।जिसे मेडिकल कॉलेज बस्ती में चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दी।राहुल, रामू तथा राम कुबेर से गांव के एक यादव परिवार से शनिवार की देर रात कहा सुनी हुई तभी राम कुबेर पर किसी ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर डायल 112 पहुंची और एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भिजवाए। जहा से जिला अस्पताल के लिए रेफर हो गए। जिला अस्पताल से स्वजन मेडिकल कालेज बस्ती ले गए ।जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल तथा रामू को भी गंभीर चोटे आई हैं। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया रात में पुलिस टीम गई थी, गांव में अभी भी पुलिस टीम मौजूद है। जांच पड़ताल की जा रही है। राम कुबेर की तरफ कुछ लोग घायल भी हुए हैं, और राम कुबेर की मृत्यु हो गई है जबकि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग चोटिल हुए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

