नई दिल्ली ,29 मार्च,(आरएनएस)। पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 21896) में परोसे गए खाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। दही में कीड़ा मिलने की घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। यात्री शिकायत के बाद रेलवे ने कार्रवाई करते हुए आईआरसीटीस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि संबंधित वेंडर (कैटरिंग कंपनी) पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाते हुए उसका कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त कर दिया है।
प्रीमियम वंदे भारत ट्रेनों में इस तरह की लापरवाही सामने आने से यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे को और कड़े नियम लागू करने चाहिए। ऐसे में रेलवे द्वारा यात्रियों को भी सलाह दी जा रही है कि सफर के दौरान खाने को ध्यान से जांच लें। यदि ट्रेन में खराब या संदिग्ध भोजन मिले तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
अगर ट्रेन में किसी यात्री को खाना, दही, पानी या किसी भी तरह की खाद्य सामग्री खराब लगे, तो तुरंत वेंडर को बुलाकर आईआरसीटीसी के कैटरिंग मैनेजर को मौके पर बुलाने के लिए कहें।
हर ट्रेन में एक कैटरिंग मैनेजर मौजूद होता है, जिसके पास आप अपनी शिकायत लिखित रूप में दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद यात्री रेल मदद ऐप या पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

