चित्रकूट 29 मार्च (आरएनएस)। जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित हर घर जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डीएम के निर्देशानुसार अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले के सभी विकासखंडों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा और समन्वय के लिए शोभित गुप्ता को जनपद स्तरीय नोडल ऑफिसर नामित किया गया है। उनके साथ कार्यों में सहयोग प्रदान करने और धरातलीय निरीक्षण के लिए हरिकेश को सहायक नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। जिनके द्वारा गुणवत्ता मानक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो इसके लिए सहायक नोडल अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों में जल आपूर्ति से संबंधित बाधाओं को दूर कर निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस नियुक्ति से जल जीवन मिशन के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

