चित्रकूट 29 मार्च (आरएनएस)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त विकासखण्डों से कुल 34 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य बीके शर्मा के निर्देशन में किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ एवं प्रेरणादाई कहानियों का शिक्षकों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण के पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कहानी सुनाने वाले शिक्षकों में गिरीश कुमार मिश्रा कंपोजिट विद्यालय लोढ़वारा नगर क्षेत्र को उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा प्राथमिक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कहानी सुनाने वाली शिक्षिका श्वेता पाण्डेय, प्रावि गिरधारी का पुरवा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन राजेश उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डायट के सभी प्रवक्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

