चित्रकूट 29 मार्च (आरएनएस)। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेड़ी पुलिया में रविवार को कक्षा षष्ठ, सप्तम, अष्टम, नवम एवं एकादश के नए प्रवेश के लिए परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 264 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम प्रवेशार्थियों एवं साथ में आए सभी अभिभावकों का विद्यालय प्रवेश द्वार पर चंदन कुमकुम और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करते हुए भारतीय परंपरा का परिचय विद्या भारती के आचार्य बंधु भगिनी के द्वारा प्रदर्शित किया गया तथा घोष के साथ सभी का विद्यालय में प्रवेश हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य राघवेन्द्र पांडेय, वरिष्ठ आचार्य शिव नायक, प्रशांत, प्रमोद पाण्डेय, दादूराम, लवलेश, शिव प्रकाश, गोरेलाल आदि मौजूद रहे। विद्यालय के परीक्षा प्रमुख हर्ष ने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश 1 से 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से लेना है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी विश्वास ने बताया कि सोमवार को सूचना पट पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

