चित्रकूट 29 मार्च (आरएनएस)। गोलोकवासी संत रणछोड़ दास महाराज की कृपा और अरविंद भाई मफतलाल एवं पद्मश्री स्व. डॉ बीके जैन के आशीर्वाद से श्री सदगुरु सेवा संघ के अध्यक्ष विशद भाई एवं उनकी धर्मपत्नी रूपल बेन सहित समस्त ट्रस्टीगणों की उपस्थिति मे मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के सीईओ डॉ. ईलेश जैन को निदेशक कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया। निदेशक ने कहा कि ट्रस्ट को अपनी सेवा, मेहनत और ईमानदारी सर्वोच्च शिखर तक ले जाने का काम करेंगें। इस जिम्मेदारी में सबको कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना है। इस मौके पर सदगुरू महिला समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन, ट्रस्टी मनोज पंड्या, मौसम जैन, आरबी सिंह चैहान, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित नेत्र चिकित्सालय के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

