चित्रकूट 29 मार्च (आरएनएस)। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने को अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में एसआई राजेश कुमार ने टीम के साथ जुला खेलते हुए जुगुल किशोर पुत्र माताकुंवर निवासी कसहाई, रोहित पुत्र दीनदयाल निवासी गुलाब नगर, अब्दुल पुत्र शाबिर अली कसहाई, चेतराम पुत्र चुनबाद कुजन पुरवा, अजमत अली पुत्र शाबिर अली कसहाई, भोला प्रसाद पुत्र भईया लाल अनीपुर थाना राजापुर, सुरेन्द्र कुमार पुत्र बृजलाल निवासी गुलाब नगर, पारसनाथ पुत्र दयाराम निवासी लालापुर थाना रैपुरा को गिरफ्तार किया है। मालफड़ से 5160 रूपए व 52 तास पत्ता, जामा तलाशी से 2620 रुपए बरामद किए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

