चित्रकूट 29 मार्च (आरएनएस)। मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम ने महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़कियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

