चित्रकूट 29 मार्च (आरएनएस)। सरधुआ थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी ज्ञानमती पत्नी चुन्नू ने आरोप लगाया कि शनिवार की शाम को वह सब गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी बीच गांव के चार लोग आए और कहने लगे कि उनकी भूमि है। ऐसे में इसकी फसल भी उनकी है। विरोध किया तो आरोपियों ने फसल पर आग लगा दी। इसी दौरान उनके परिजनों पर भी पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। यह देखकर आसपास के कुछ ग्रामीण आ गए तो आरोपी उन्हें धमकी देते हुए भाग निकले। इससे उनका परिवार भयभीत है।
मुख्यालय में रविवार को अपर एसपी को पत्र देकर पीडि़तो ने कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई न की गई तो वह सब 15 अप्रैल से अनशन पर बैठेंगे। इसी संबध में सीओ राजापुर राजकमल ने बताया कि मामले की जानकारी के लिए पुलिस टीम को गांव भेजकर रिपोर्ट मंगाई गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

