चित्रकूट 29 मार्च (आरएनएस)। भरतकूप थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास शनिवार की रात को डिवाइडर से एक बाइक टकरा गई। इसमें कानपुर निवासी शुभम (25) पुत्र कुंवर सिंह व अंकित (24) पुत्र अरविंद घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इसी प्रकार राजापुर पहाड़ी मार्ग पर सड़क पर खनिज सामग्री लदे खड़े ट्रक पर कौशांबी से आ रही एक बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक सवार बाल-बाल बचे। कौशांबी के पोखराज थाना अंतर्गत लाटपुर निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि वह छह दोस्त बाइक से चित्रकूट दर्शन करने आ रहे थे। दोनों बाइक पर तीन-तीन दोस्त थे। जैसे ही शनिवार की रात को राजापुर पहाड़ी मार्ग पर पहुंचे तो सड़क के कुछ किनारे एक बिना लाइट जलता एक ट्रक खड़ा था। जो जल्दबाजी में अंधेरे में नहीं दिखा। जबतक संभलते तबतक विकास के साथ सुनील कुमार पुत्र भैरोप्रसाद व राज पुत्र अर्जुन की बाइक ट्रक से टकरा गई। इससे तीनों को चोट आई। कुछ ही दूरी पर चल रहे दोस्त सचिन व उमेश समेत तीन सवार बाल बाल बचे। दुर्घटना होते ही सूचना पर पहुंची यूपी 112 व एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

