चित्रकूट 29 मार्च (आरएनएस)। राजापुर क्षेत्र के मलवारा गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब एक किशोर की यमुना नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार पुत्र रविशंकर कजलिया विसर्जन करने अन्य लोगों के साथ राजापुर तुलसी घाट यमुना किनारे गया था। जहां अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों द्वारा उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

