भोपाल 29 मार्च (आरएनएस)।केन्द्रीय नागरिक उडयन मंत्री राममोहन नायडू ने राजाभोज विमानतल के नवीन आगमन हॉल, नवीन फॉयर स्टेशन एवं डी.जी.यात्रा का राजकोट से वच्र्यूअली लोकार्पण किया। राजाभोज विमानतल पर आयोजित कार्यक्रम का महापौर मालती राय ने विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया साथ ही नवीन आगमन हॉल का फीता भी काटा। इस अवसर पर राजाभोज विमानतल के निदेशक रामजी अवस्थी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

