रायपुर 29 मार्च (आरएनएस) बिजली व्यवस्था को ठप कर देने वाली बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने चोरी की एल्यूमिनियम तार खरीदने वाले आरोपी जगमोहन नारंग उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया, पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है जहां कोल्हाल नाला के पास कुंडा-बड़गांव रोड स्थित 11 केवी लाइन के 6 बिजली पोल तोड़कर करीब 500 मीटर एल्यूमिनियम कंडक्टर तार चोरी कर ली गई थी जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई, इस सनसनीखेज चोरी की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड के कनिष्ठ यंत्री जितेन्द्र सिंह मरई ने दर्ज कराई जिसके बाद थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 155/26 धारा 303(2) बीएनएस और 136(1) विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया, मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने इसे गंभीरता से लेते हुए एएसपी अभिषेक झा, एसडीओपी लंबोदर पटेल और थाना प्रभारी आशीष यादव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, वारदात के तरीके को समझते हुए पुराने अपराधियों की भी जांच की गई और संदिग्धों पर नजर रखी गई, इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम बाहनाकाड़ी निवासी कबाड़ी जगमोहन नारंग के पास संदिग्ध बिजली तार मौजूद है, पुलिस ने बिना देर किए उसकी दुकान पर दबिश दी और मौके से चोरी की गई करीब 2 क्विंटल 25 किलो वजनी एल्यूमिनियम तार बरामद कर ली जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये है, पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि 25 मार्च की रात दो अज्ञात व्यक्ति चार पहिया वाहन में आकर यह तार बेच गए थे, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस जोड़ते हुए वैधानिक कार्रवाई की, फिलहाल इस पूरे गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अब चोरी का माल खरीदने वाले भी कानून की पकड़ से नहीं बचेंगे—रायपुर ग्रामीण पुलिस का संदेश—अपराध सीधे करो या चोरी का माल खरीदकर साथ दो, कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन है, अंजाम सिर्फ एक—गिरफ्तारी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

