-चोरी की कार समेत बैटरियां, असलहा और नकदी बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर देते थे वारदात
सीतापुर 29 मार्च (आरएनएस)। जिले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय कार-बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न स्थानों पर हुई कार और बैटरी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए यह कार्रवाई की गई। आलोक सिंह के निर्देशन में और विनायक भोसले के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस और स्वाटध्सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने कनवा खेड़ा सर्विस लेन के पास से मुजफ्फरनगर निवासी मुस्तकीम, शहजाद, फैजल तथा लखनऊ निवासी अब्बास और मोहम्मद शबी उर्फ हैदर को दबोचा। इनके कब्जे से चोरी की एक एस्टीम कार, 12 बैटरियां, करीब 14.8 किलोग्राम बैटरी बुरादा, 20 हजार रुपये नकद, दो तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, प्लास औरृ पेचकस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अलग-अलग शहरों में सुनसान स्थानों पर खड़ी गाडिय़ों और ई-रिक्शा की रेकी कर उनकी बैटरियां चोरी करते थे। चोरी की बैटरियों को बेचने के साथ ही उन्हें तोड़कर अंदर का रांगाध्चूरा अलग-अलग जगहों पर बेच देते थे। गिरोह चोरी की गाडिय़ों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देता था। एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि अभियुक्तों ने 17 फरवरी को घुरामऊ बंगला क्षेत्र में ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी करने और 5 मार्च की रात तरीनपुर ईदगाह के पास 14 गाडिय़ों की बैटरियां व एक कार चोरी करने की घटना कबूल की है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य विभिन्न जनपदों में सक्रिय थे और इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही, चोरी का सामान खरीदने वालों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

