– प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मैदान में उतरने का किया आह्वान
हरगांव/सीतापुर 29 मार्च (आरएनएस)। विकास खंड हरगांव में रविवार को कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार भार्गव ने की, जिसमें संगठन के विस्तार, बूथ स्तर को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और हर बूथ तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता पासी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाना जरूरी है, तभी पार्टी को मजबूती मिलेगी। बैठक का संचालन राजेश सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर विजय कुमार भार्गव (ब्लॉक अध्यक्ष), इखलाख हुसैन (ब्लॉक उपाध्यक्ष), संजीव नाथ गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष), अनिल दीवान (जिला सचिव), दीपा वैश्य (प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया), अनुपमा द्विवेदी, प्रदीप सिंह चौहान, दानिश नकबी, फारूख आलम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत के साथ तैयारी की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

