संदना/सीतापुर 29 मार्च (आरएनएस)। एक तरफ लोग गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लंबी लाइनों में पसीना बहा रहे हैं, दूसरी तरफ चोरों ने स्कूल की रसोई को आसान निशाना बनाकर ‘बिना लाइनÓ सिलेंडर उड़ा लिया। महसुई गांव के प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़कर सिलेंडर चोरी कर लिया गयाकृवह भी पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर। सुबह जब स्कूल खुला तो रसोई का ताला टूटा मिला और सिलेंडर गायब था। मजबूरी में बच्चों का मिड-डे मील ईंटों के चूल्हे और लकड़ी के सहारे बनाया गया। गैस की किल्लत के बीच अब नया सिलेंडर जुटाना भी चुनौती बन गया है। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। सवाल वहीकृजब आम लोग लाइन में हैं, तो चोरों को ‘सीधी सप्लाईÓ कौन दे रहा है?।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

