काशीपुर,29 मार्च (आरएनएस)। संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन कर समाज में एकता और संगठन का संदेश दिया। मोटेश्वर महादेव, महर्षि वाल्मीकि, गुरु गोविंद सिंह उपनगर सहित भरतपुर बांसखेड़ा और कुंडेश्वरी ग्रामीण मंडलों में यह आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रविवार को महर्षि वाल्मीकि और गुरु गोविंद सिंह उपनगर के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां बौद्धिक सत्र के बाद पारंपरिक अनुशासन के साथ पथ संचलन शुरू हुआ, जो रामनगर रोड, कटोराताल, माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड, मुख्य बाजार और महाराणा प्रताप चौक से होकर पुन: रामलीला मैदान में समाप्त हुआ। मोटेश्वर महादेव उपनगर के स्वयंसेवकों ने अटल पार्क, रामपुरम कॉलोनी से संचलन में भाग लिया। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने संघ के 100 वर्षों के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। नव संवत्सर के अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति पर गर्व व्यक्त किया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संयोजक मंच कला देवेन्द्र रावत नैनीताल विभाग, मार्ग प्रमुख खीम सिंह, आशुतोष, संघ संचालक अमित मित्तल आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

