नैनीताल,29 मार्च (आरएनएस)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन इंक्यूबेशन सेंटर की ओर से रविवार को छात्रों को डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग के बायो-फ्लॉक फिश टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सेंटर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान सेंटर के निदेशक प्रो. आशीष तिवारी ने उन्हें फील्ड एक्सपोजर के बारे जानकारी दी। बायो-फ्लॉक फिश टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सेंटर के प्रभारी प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बायो-फ्लॉक सेंटर एक आधुनिक विधि है, जिसमें छोटे टैंक और कम पानी वाली जगह पर मछलियों का अधिक मात्रा में उत्पादन किया जा सकता है। मुख्य अतिथि कोल्ड वाटर फिशरिसेस भीमताल के निदेशक डॉ. सुरेश चंद्रा ने छात्रों को बताया कि विश्व में मत्स्य उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है। जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप दत्त मेंडोली, डॉ. उज्मा सिद्धीकी, डॉ. सीता देवली और डॉ. दीपक मेलकानी ने छात्रों को बायो फ्लॉक फिश टैंक दिखाए। इस दौरान प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. दीपिका गोस्वामी, प्रो. हरिप्रिया पाठक, प्रो. लज्जा भट्ट, प्रो. रीना सिंह, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. हिमांशु लोहमी आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

