नईदिल्ली, 13 अपै्रल। नालंदा,13 अपै्रल। बिहार के राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में रविवार को 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 का शानदार समापन हो गया. इसके फाइनल महामुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने आक्रामक खेल का मुजाहिरा पेश करते हुए मध्य प्रदेश की टीम को 5-2 से शिकस्त दे, चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. इस खिताबी जीत के साथ ही यूपी ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत साबित कर दी.
राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 16वीं सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद उत्तर प्रदेश (यूपी) की टीम जश्न में डूब गई. पिछले साल इसी टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज (कांस्य) पदक से संतोष करने वाली यूपी की टीम ने इस बार अपनी गलतियों से सबक लिया और खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया. खिताबी जीत के बाद खिलाडिय़ों, कप्तान और टीम मैनेजर ने अपनी रणनीति, खुशी और राजगीर की बेहतरीन सुविधाओं पर खुलकर बात की.
फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुने गए नीतीश यादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैन ऑफ द मैच बनकर बहुत अच्छी फीलिंग आ रही है. हमने इसी दिन के लिए प्रैक्टिस की थी. यह हमारे कोच और सपोर्ट स्टाफ की देन है कि हम इतने अच्छे अंतर से गोल्ड मेडल जीते. दर्शकों ने भी हमें खूब सपोर्ट किया.
यूपी टीम के कप्तान केतन कुशवाहा पिछले साल एक छोटी सी गलती के कारण हमें ब्रॉन्ज मिला था. इस बार हम घर से ही सोचकर आए थे कि सिर्फ गोल्ड लेना है. यह किसी एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि सभी 18 खिलाडिय़ों, गोलकीपर, पॉल सर, कोच उपेन्द्र सर और फिजियो सर की मेहनत का नतीजा है.
उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर पॉल देवेंद्र ने राजगीर की सुविधाओं की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रजनीश सर और कोच उपेन्द्र चौहान के मार्गदर्शन में टीम ने शानदार तालमेल दिखाया. राजगीर स्टेडियम, यहां के ठहरने की व्यवस्था और खाना बेहद शानदार था. इसके लिए मैं बिहार सरकार, आयोजकों और लोकल मीडिया का धन्यवाद करता हूं.
समापन समारोह में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की. उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 30 टीमों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में खेलों का जो विकास हुआ है, वह अद्भुत है. राजगीर में खेल विश्वविद्यालय खुला है, जिसमें देशभर के बच्चे आकर पढ़ें और खेलें.
बिहार में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ की नीति लागू है, जो खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का बेहतरीन अवसर दे रही है. इस मौके पर खेल विश्वविद्यालय राजगीर के रजिस्ट्रार रजनीकांत, परीक्षा नियंत्रक डॉ. निशिकांत तिवारी और राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

