त्रैमासिक बैठक मे सुनी गईं पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं
प्रयागराज,11 जुलाई (आरएनएस )। प्रयागराज पुलिस लाइन के सभागार मे पुलिस पेंशनर्स की बैठक सम्पन्न हुई
बडी संख्या मे पुलिस पेंशनर्स नें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
पुलिस लाइंस प्रयागराज का सभागार पुलिस पेंशनर से खचाखच भरा हुआ था किन्हीं कारणवश पुलिस आयुक्त नहीं आ पाए उनकी जगह नोडल अधिकारी डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद यादव ने पेंशनर्स की सभा को संबोधित किया।
डीसीपी को कुछ पेंशनर्स की चिकित्सा संबंधी दवा प्रपत्रो के निस्तारण में हो रही देरी से अवगत कराया गया। जिस पर अध्यक्ष की ओपी दुबे ने आश्वासन दिया कि वह सीएमओ ऑफिस से बराबर संपर्क किए रहते हैं और इस बार जो लंबित प्रकरण है उन्हें निकलवा करके उनका निस्तारण करवाया जाएगा।
डीसीपी विवेक चंद यादव ने कहा प्रयागराज पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान का कार्य बहुत ही अच्छा है और कभी-कभार कुछ प्रकरण आ जाते हैं लेकिन सभी का काम बड़े स्मूथली हो रहा है।
डी जी पी कार्यालय स्थित पुलिस पेंशन कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एके जैन तथा सचिव रामकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा शील्ड प्रदान की गयी है जिसे अध्यक्ष ने डीसी यमुनानगर को समर्पित करते हुए कहा किसका सारा श्रेय आपको जाता है।
बैठक में पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान प्रयागराज के अध्यक्ष ओ पी दुबे, उपाध्यक्ष अशोक कुमार निगम, महासचिव शुभ नारायण, सचिव सुशील कुमार मिश्रा, सचिव संतोष कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा कार्यकारिणी सदस्य लाल धारी भारतीय, सत्येंद्र कुमार सिंह, राम निहोर मिश्रा, अरुण कुमार तिवारी, श्री प्रकाश सिंह, जयशंकर प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। 80 साल से ऊपर के पुलिस पेंशनर्स को अलग से सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

