दुर्ग 13 अप्रैल (आरएनएस) पाटन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना उस वक्त जिंदगी की जीत में बदल गई जब आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने फंदे से उतारकर नई जिंदगी दे दी, 11 अप्रैल 2026 को ग्राम खोरपा वार्ड क्रमांक 14 निवासी 30 वर्षीय रवि ठाकुर सिकोला रोड किनारे बबूल की झाड़ियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था तभी घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बिना एक पल गंवाए त्वरित कार्रवाई की, हालात बेहद गंभीर थे, समय हाथ से निकल रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद योगेश निक्की भाले, श्रीमती निशा सोनी, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर और चंद्र प्रकाश देवांगन ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को फंदे से नीचे उतारा, रस्सी काटी और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, समय पर मिले इस जीवनदान ने मौत को मात दे दी और एक परिवार उजड़ने से बच गया, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठाया था, लेकिन जिस तेजी और मानवता के साथ जनप्रतिनिधियों ने प्रतिक्रिया दी उसने एक मिसाल पेश कर दी, इस सराहनीय कार्य को देखते हुए दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने सभी जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके साहस की सराहना की, पुलिस ने इस मौके पर आम जनता से भी अपील की कि किसी भी मानसिक तनाव या समस्या की स्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं बल्कि अपने परिजनों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें क्योंकि समय पर मदद ही जीवन बचा सकती है, यह घटना साफ बताती है कि जागरूकता और इंसानियत अगर साथ हो तो मौत के मुहाने से भी जिंदगी को वापस खींचा जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

