चमोली,29 मार्च (आरएनएस)। जीआईसी माणा घिंघराण में चल रहे पीजी कॉलेज गोपेश्वर के एनएसएस शिविर में पहुंचे एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने स्वंयसेवियों से कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध और नशे से निपटना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि जागरुकता ही इससे बचने का सबसे बेहतर उपाय है। सात दिवसीय विशेष शिविर में एसपी ने कहा कि साइबर ठीगों का नेटवर्क काफी फैलता जा रहा है। एक छोटी से सावधानी उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचा सकती है। साइबर ठगी किस तरह से हो रही है, क्या-क्या हथकंडे अपनाए जा रहे हैं इसके बारे में बताते हुए जरूरी सावधानी बरतने की जानकारी दी। कहा कि आज नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है। नशे की लत से दूर रहकर कैसे वे एक उज्जल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं इसपर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, डॉ. डीसी सती, प्रो. एके जायसवाल, डॉ. प्रेम देवराड़ी, डॉ. दर्शन सिंह नेगी, शांति प्रसाद नौटियाल सहित अन्य प्राध्यापक, शिक्षक स्वंयसेवी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

