चमोली,29 मार्च (आरएनएस)। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत साकेत चौराह से बदरीनाथ पुल तक 16 दुकानों को हटाया जा रहा है। इन प्रभावित व्यापारियों के लिए प्रशासन ने नई दुकान बनाने का काम रविवार से शुरू कर दिया है। प्रशासन यात्रा शुरू होने से पूर्व दुकानें तैयार कर आवंटित करने का दावा कर रहा है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों ने अब रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। इसके तहत पिछले साल ही 16 दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इससे प्रभावित व्यापारियों के व्यवसाय को सुचारू संचालित कराने के लिए प्रशासन ने नगर पंचायत और लोनिनि कार्यालय के पास नई आधुनिक दुकानों के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मास्टर प्लान के कार्यों के तहत प्रभावित 16 दुकानदारों के लिए दुकानें तैयार की जा रही हैं। कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। बदरीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व इन दुकानों को तैयार कर व्यापारियों को दे दिया जाएगा। ताकि यात्रा के दौरान व्यापारियों को कारोबार में कोई दिक्कत न आए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

