लखनऊ 29 मार्च (आरएनएस ) । थाना बीकेटी क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुर्जनपुर निवासी मुकेश यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका भाई टिंकू (उम्र लगभग 20 वर्ष) अविवाहित था और ऑटो रिक्शा चालक के रूप में कार्य करता था। वह शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर आकर परिजनों के साथ गाली-गलौज और विवाद करता रहता था।बताया गया कि 28 मार्च 2026 की रात करीब 09:00 बजे टिंकू शराब के नशे में घर पहुंचा और रोज की तरह परिजनों से विवाद करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। 29 मार्च 2026 को सुबह लगभग 06:30 बजे जब परिजन जागे तो उन्होंने देखा कि टिंकू ने अपने कमरे में छत पर लगे पंखे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

