लखनऊ 29 मार्च (आरएनएस )। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने क्तस् एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 801–850 बैंड में स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में 254वीं रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक गुणवत्ता और वैश्विक स्तर पर मजबूत होती पहचान को दर्शाती है।क्तस् रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता धारणा, शोध उत्पादन, संकाय क्षमता तथा अंतरराष्ट्रीय सहभागिता जैसे प्रमुख मानकों के आधार पर किया जाता है। बीबीएयू ने शोध उत्पादकता और शोध पत्रों के उद्धरण (साइटेशन) के क्षेत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जो विश्वविद्यालय में लगातार मजबूत हो रही शोध संस्कृति का संकेत है। साथ ही, यह रैंकिंग वैश्विक सहयोग, शैक्षणिक दृश्यता तथा छात्र विनिमय कार्यक्रमों को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय की प्रगति का प्रतिबिंब होने के साथ-साथ भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने, वैश्विक सहभागिता बढ़ाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों को बधाई देते हुए ‘ञ्जशद्दद्गह्लद्धद्गह्म् ङ्खद्ग ष्ड्डठ्ठ, ञ्जशद्दद्गह्लद्धद्गह्म् ङ्खद्ग 2द्बद्यद्यÓ का संदेश दिया और कहा कि विश्वविद्यालय विकसित भारत के निर्माण की दिशा में संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार कर रहा है।आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि की यात्रा में आईक्यूएसी ने गुणवत्ता मानकों को मजबूत करने और व्यवस्थागत सुधारों पर विशेष ध्यान देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य गुणवत्ता की संस्कृति को विकसित करना है, क्योंकि जब व्यवस्थाएं बेहतर होती हैं, तो परिणाम स्वत: बेहतर दिखाई देते हैं।बीबीएयू के लिए यह रैंकिंग केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर विकास और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढऩे का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। सामूहिक प्रयासों और मजबूत प्रतिबद्धता के साथ विश्वविद्यालय उच्च शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में लगातार अग्रसर है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

