लखनऊ 29 मार्च (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बातÓ को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बातÓ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन का सशक्त माध्यम बन चुका है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचार हर नागरिक के भीतर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बातÓ केवल एक संवाद नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला एक अद्भुत जनसंवाद है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों तथा ऊर्जा क्षेत्र में उत्पन्न चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री का संतुलित, स्पष्ट और आश्वस्त करने वाला दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि भारत हर परिस्थिति में सजग, सक्षम और दृढ़ है। प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से जागरूक रहने, अफवाहों से दूर रहने तथा एकजुट होकर संयमित आचरण करने का आह्वान प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन है।उप मुख्यमंत्री ने ‘मन की बातÓ में प्रस्तुत प्रेरक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि वाराणसी में एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधारोपण कर बनाए गए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड का उल्लेख उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दे रहा है, जिसमें छात्र, जवान और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है।उन्होंने कहा कि ‘ज्ञान भारतमÓ पहल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और अन्य जनहितकारी प्रयासों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा मिल रही है। साथ ही जल संकट के समाधान के लिए देशभर में सामुदायिक स्तर पर किए जा रहे प्रयास—जैसे तालाबों का पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन तथा ‘अमृत सरोवरÓ अभियान के अंतर्गत हजारों सरोवरों का निर्माण—जनभागीदारी की सशक्त मिसाल हैं।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाÓ के माध्यम से उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को व्यापक लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने के साथ जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है।केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रेरक और मार्गदर्शी संवाद देश के प्रत्येक नागरिक के मन में विश्वास, स्थिरता और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

