बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन जल्द ही अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आने वाली है. हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि फिल्म में उनका बिलकुल अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा. आइए जानते है उन्होंने आगे क्या कहा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार अब तक का सबसे बोल्ड रोल है.
होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में फ्रेश कास्ट और मॉडर्न रोमांस की झलक देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटेड है.
कृति सैनन ने बताया कि इस फिल्म में उनका लुक और किरदार उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है. उनका कैरेक्टर काफी स्टाइलिश, कॉन्फिडेंट और फैशन-फॉरवर्ड है, जिसे उन्होंने पहले कभी स्क्रीन पर नहीं निभाया.
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि होमी अदजानिया के साथ काम करने से उन्हें अपनी एक नई स्क्रीन पर्सनैलिटी को एक्सप्लोर करने का मौका मिला.
बता दें, अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं, जो पहले भी ओरिजिनल कॉकटेल का निर्देशन कर चुके हैं.
यह फिल्म नई कहानी और किरदारों के साथ पेश की जाएगी, लेकिन इसमें 2012 की हिट फिल्म कॉकटेल वाला ही फील बरकरार रखा गया है.
कॉकटेल 2 को एक स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है, जिसमें रोमांस, ग्लैमर और आज के रिश्तों से जुड़े मुद्दों को दिखाया जाएगा. यह फिल्म जून 2026 में रिलीज होने वाली है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

