बॉलीवुड फिल्म तेरे इश्क में से तारीफें बटोर चुके धनुष अब नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। मेकर्स ने अभिनेता की अपकमिंग फिल्म कारा की रिलीज का एलान कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है। फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है।
कारा के मेकर्स ने एलान किया है कि एक्शन एंटरटेनर फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज का एलान इशारी के गणेश ने किया। फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस, वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनी है।
वेल्स यूनिवर्सिटी के दो दिन के कल्चरल फेस्टिवल में प्रोड्यूसर इशारी के गणेश ने कहा, अगर मुझे किसी चीज को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहना हो, तो वह निश्चित रूप से एक्टर धनुष के साथ वदा चेन्नई 2 होगी। साथ ही धनुष की आने वाली फिल्म कारा 30 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली है। गणेश यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर भी हैं।
फिल्म के मेकर्स ने इस साल पोंगल पर फिल्म का टाइटल शेयर किया था। मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया था। इसमें धनुष इंटेंस लुक में दिख रहे थे। पोस्टर पर लिखा था, कभी-कभी, खतरनाक बने रहना ही जिंदा रहने का एकमात्र तरीका होता है।
फिल्म कारा को अब तक डी54 कहा जा रहा था। इसमें ममिता बैजू हीरोइन हैं। इनके अलावा, फिल्म में डायरेक्टर के एस रविकुमार, जयराम, सूरज वेंजारामूडु, करुणास और पृथ्वी पंडिराज भी अहम रोल में होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

