रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. पहले दिन से ही फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. अब 10वें दिन भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है और पुष्पा 2 का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दसवें दिन यानी दूसरे शनिवार 62.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 44.8 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 18,820 शोज मिले. धुरंधर 2 के दूसरे शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने दूसरे शनिवार को 62.85 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 778.77 करोड़ हो गया है. वहीं फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में 1255 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इसी के साथ फिल्म हिंदी सिनेमा में दूसरे शनिवार को सबसे कमाने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पुष्पा 2 ने दूसरे शनिवार को 46 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब धुरंधर 2 ने इसे पछाड़ दिया है.
फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पहले दिन फिल्म ने 102. 55 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़, पांचवें दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़, आठवें दिन 49.70 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ का कलेक्शन किया.
नौवें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे स्टार्स ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 1,000 करोड़ के घरेलू क्लब की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

