बलौदाबाज़ार- भाटापारा 30 मार्च (आरएनएस) शाम ढलते ही जिले की सड़कों पर ऐसा पुलिस जाल बिछा कि हर आने-जाने वाला वाहन जांच के घेरे में आ गया और सिर्फ 3 घंटे की सघन कार्रवाई में 225 लोगों पर नियम तोड़ने के मामले दर्ज हुए, 6 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए और 5 लोग सार्वजनिक जगह पर शराब पीते हुए धर लिए गए, 29 मार्च को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने पूरे जिले में एक साथ 20 अहम लोकेशन पर नाकाबंदी कर अचानक चेकिंग शुरू की, यह पूरा ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में चला जहां पुलिस टीमों ने बलौदाबाजार शहर, पलारी, लवन, भाटापारा शहर, सिमगा, सुहेला, हथबंद, कसडोल, गिधौरी, सोनाखान, गिधपुरी, करहीबाजार और ग्राम बया सहित कई जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर हर वाहन और हर व्यक्ति की बारीकी से जांच की, पुलिस सिर्फ कागज नहीं देख रही थी बल्कि पूछताछ कर यात्रा का कारण भी जान रही थी ताकि अवैध शराब, मादक पदार्थ और संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके, इसी दौरान 6 वाहन चालक नशे में वाहन चलाते मिले जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया, उनके वाहन जब्त कर लिए गए हैं और अब उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा, साथ ही इन सभी के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, दूसरी ओर यातायात नियमों को हल्के में लेने वालों पर भी पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 225 लोगों पर कार्रवाई की गई, वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को पकड़कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, इस पूरे अभियान में साफ दिखा कि पुलिस अब सिर्फ दिखावे की चेकिंग नहीं बल्कि टारगेटेड एक्शन मोड में है जहां हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर है और हर नियम तोड़ने वाले पर सीधा वार हो रहा है, यह ऑपरेशन सिर्फ कार्रवाई नहीं बल्कि एक सख्त संदेश है कि जिले में अब लापरवाही, नशे में ड्राइविंग और अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

