रायपुर, 30 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र विधेयक 2026 बजट सत्र में पारित होने पर आदिवासी जनजाति गौरव समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। समाज के अध्यक्ष एमडी ठाकुर एवं संरक्षक विकास मरकाम ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि वर्षों से दबाव डालकर आदिवासियों का बस्तर संभाग में धर्म परिवर्तन कराया जाता रहा है। उक्त मामलों में प्रलोभन एवं अनुचित साधनों का उपयोग किया जाता रहा है। कानून बन जाने से अब इस पर नियंत्रण होगा। अवैध धर्मपरिवर्तन कराना अपराध घोषित किया गया है। इससे आदिवासियों को अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत उपासना करने का अधिकार जो मिला है उसका उपयोग वे स्वेच्छा से कर सकेंगे।
एस शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

