कोरबा, 30 मार्च (आरएनएस)। ग्राम पंचायत पाली अंतर्गत मेन रोड से प्राथमिक शाला कर्मीआमा तक पहुंचमार्ग में पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन पाली- तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम, राय सिंह मरकाम, जिला महामंत्री ललित कुमार ऊईके, जनपद सदस्य वेद प्रताप कोराम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश केराम, सरपंच सुमार सिंह मरकाम, सचिव मोती कोराम सहित पंचगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कर्मीपारा और कर्मीआमा के बीच लंबे समय से आवागमन में दिक्कतें बनी हुई थीं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे स्कूली बच्चों को प्राथमिक शाला आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। पुलिया निर्माण से अब न केवल बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों को भी आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत पाली सहित कर्मीआमा और कर्मीपारा के लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया ।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

