नई दिल्ली ,30 मार्च,(आरएनएस)। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ईरान से जुड़े हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। यह घटना कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) संयंत्र में हुई, जहां वह कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। घटना के बाद भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया है और पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कुवैत सरकार के अनुसार, तड़के हुए हमले में डिसेलिनेशन संयंत्र को निशाना बनाया गया, जिससे एक इमारत को नुकसान पहुंचा। इसी हमले में वहां काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। कुवैत के बिजली और जल मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे ईरानी हमला बताया और कड़ी निंदा की है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

