रायपुर, 30 मार्च (आरएनएस)। अखिल भारतीय परंपरागत वन औषधि प्रशिक्षित वैद्य महासंघ के तत्वाधान में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वैद्य महाकुंभ (सम्मेलन) का आयोजन 3 एवं 4 अपै्रल को बैस भवन सुंदरनगर रायपुर में किया गया है। उक्त सम्मेलन में देश विदेश से वैद्य एवं अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ता 200 की संख्या में शामिल होंगे। औषधि पादपों एवं व्यसन मुक्ति पर उपस्थित विद्धानों द्वारा विशेष चर्चा की जाएगी।
उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में समिति के संरक्षण पूरनलाल छाबडिय़ा पेण्ड्रा रोड एवं मेघराज वर्मा प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक डी.स्वामी रायपुर ने संयुक्त रूप से दी।
एस शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

