0 गरीब खाता धारकों के एफडी में फर्जीवाड़ा
रायपुर, 30 मार्च (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने आज आईडीबीआई के रिजनल कार्यालय में धरना दिया। श्री कुमार मेनन का कहना है कि गत दिनों आईडीबीआई कार्यालय के धरसींवा चारौदा ब्रांच में गरीब खाता धारकों के एफडी में फर्जीवाड़ा कर दो करोड़ की हेराफेरी की गई। जिससे कई परिवारों का जीवन बर्बाद हो गया है। आज कांग्रेसजनों ने 12 बजे गरीब परिवारों की मदद के लिए आईडीबीआई बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ पार्षद एवं अन्य लोग शामिल हुए।
आर शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

