उदयपुर/कानोड़ ,30 मार्च,(आरएनएस)। उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से आज सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 19 वर्षीय युवती ने अपने ही खेत पर स्थित बिना मुंडेर के कुएं में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार प्रात: लगभग 6:30 बजे 19 वर्षीय वर्षा मंदावत अपनी दादी के साथ घर से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित खेत पर दूध निकालने गई थी। जब दादी दूध निकालने के कार्य में व्यस्त थी, तभी अचानक वर्षा ने पास ही स्थित बिना मुंडेर के गहरे कुएं में छलांग लगा दी। दादी ने जब वर्षा को आसपास नहीं पाया, तो उसकी तलाश शुरू की। कुएं के मुहाने पर वर्षा की चप्पलें पड़ी देख अनहोनी की आशंका हुई, जिस पर उन्होंने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (स्रड्डद्बश्चह्वह्म्) श्री दीपेंद्र सिंह राठौड़ को सूचित किया गया। उनके आदेश पर तुरंत सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम के सदस्यों ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को कुएं से बाहर निकाला और पुलिस थाना कानोड़ को सुपुर्द किया।
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, मृतका वर्षा की मानसिक स्थिति पिछले 8 वर्षों से कमजोर चल रही थी। माना जा रहा है कि इसी अवसाद या मानसिक स्थिति के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
रेस्क्यू टीम : इस ऑपरेशन में सिविल डिफेंस के बने सिंह गुर्जर, भरत मेघवाल, प्रीतेश मेघवाल, महेंद्र सिंह मसानी, रवि शर्मा, प्रवीण सिंह राठौड़, मुकेश सेन और दिनेश मेघवाल आदि शामिल रहे।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

