जोधपुर ,30 मार्च,(आरएनएस)। राजस्थान की न्यायिक राजधानी जोधपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जोधपुर जिला एवं सेशन न्यायालय को एक संदिग्ध ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद से ही पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया कि दोपहर 1 बजे कोर्ट परिसर में 5 अलग-अलग स्थानों पर बम विस्फोट किए जाएंगे। धमकी भरा संदेश मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। तलाशी अभियान और कड़ी सुरक्षा
धमकी की गंभीरता को देखते हुए : बम निरोधक दस्ता (क्चष्ठष्ठस्) और डॉग स्क्वायड ने पूरे कोर्ट परिसर की कमान संभाल ली है।
जजों के चैंबर्स, अदालती कक्षों, पार्किंग एरिया और आसपास के संवेदनशील कोनों की गहन जांच की जा रही है।
एहतियात के तौर पर आम लोगों और पक्षकारों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है।
प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ी स्क्रीनिंग की जा रही है।
ईमेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र
चौकाने वाली बात यह है कि धमकी देने वाले ने खुद को “रुञ्जञ्जश्व-हृद्ब1द्गह्लद्धड्ड क्कद्गह्लद्धह्वह्म्ड्डद्भ” नामक संगठन से जुड़ा बताया है। ईमेल में तमिलनाडु की राजनीति और वहां के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणी भी की गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।
साइबर सेल सक्रिय, जांच शुरू
जोधपुर पुलिस की साइबर टीम ईमेल के आईपी एड्रेस (ढ्ढक्क ्रस्रस्रह्म्द्गह्यह्य) और स्रोत को ट्रैक करने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

