परिजनो ने व्यक्त की खुशी
कुड़वार/सुल्तानपुर 30 मार्च (आरएनएस )। क्षेत्र बहलोलपुर गांव की बहू का यूपीएससी परीक्षा 2024 में चयन होने से परिवारी जनों ने खुशी जाहिर की है। बता दे कि स्थानीय विकास खंड के बहलोलपुर राजूपुर गांव निवासी हनुमान प्रसाद तिवारी की बहू अवंतिका तिवारी ने यूपीएससी परीक्षा 2024 में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अवंतिका तिवारी की शादी साल भर पहले हुई थी। इनके पति अभिषेक तिवारी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर है जो मऊ में कार्यरत है। तथा ससुर हनुमान प्रसाद तिवारी सीडीए पेंशन प्रयागराज में अकाउंट ऑफिसर है। नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अवंतिका तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा एसवीएम इंटर कालेज लालगंज अझारा में हुई। जिसके बाद इन्होंने बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री एसआरएमसीईएम लखनऊ से हासिल की।उन्होंने परीक्षा की तैयारी मायके व ससुराल में रहकर की। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों सहित प्रतापगढ़ जिले के जैनपुर लाल गंज अझारा निवासी अपने शिक्षक पिता अजीत कुमार शुक्ला, माता माधुरी शुक्ला सहित ससुर हनुमान तिवारी, सास मंजुलता तिवारी को दिया। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार उनके शिक्षण कार्य के लिए सहयोग करते थे जिससे सफलता प्राप्त हुई। उनकी इस सफलता पर डॉ पूजा तिवारी, डॉ संदीप कुमार दुबे, वरुण पांडेय सहित अन्य परिवारी जनों ने खुशी जाहिर की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

