सुलतानपुर 30 मार्च (आरएनएस )। जनपद की प्रतिभाशाली छात्रा अर्पिता मिश्रा ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वाणिज्य कर अधिकारी (सीटीओ) पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। अर्पिता मिश्रा ने केएनआईटी सुलतानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता, रवितेंद्र प्रताप मिश्रा, कस्तूरबा विद्यालय कादीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सुषमा मिश्रा गृहिणी हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी बहन साक्षी मिश्रा एमबीबीएस के चौथे वर्ष की छात्रा हैं और राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा में अध्ययनरत हैं। परिवार के चचेरे भाई देवेश मिश्रा ने भी आईआईटी कानपुर से बीटेक किया है और वर्तमान में दुबई में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। अर्पिता की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

